विशिष्ट पोस्ट

Header ads

What is Re-Registration of IGNOU? - इग्नू विश्वविद्यालय में Re-Registration क्या होता हैं?

IGNOU Re-Registraion :- आज के इस पोस्ट में आप जानेंगे IGNOU विश्वविद्यालय में Re-Registration क्या होता हैं। अगर आप IGNOU में एडमिशन लेते हैं तो आप को कब Re Registration करवाना होता हैं। Re Registration क्यों करवाना होता हैं।और अगर आप सही समय पर अपना Re-Registration नहीं करवाते हैं तो इससे आप को क्या नुक्सान हो सकता हैं और सही समय पर Re Registration करवाने के क्या फायदे हैं।

ignou re registration

इस पोस्ट में आप जानेंगे?

      • इग्नू का पुनः पंजीकरण क्या हैं?
      • इग्नू में पुनः पंजीकरण कौन करवा सकता हैं?
      • इग्नू में पुनः पंजीकरण कब करवा सकते हैं?
      • इग्नू में पुनः पंजीकरण कैसे करवा सकते हैं?
      • सही समय पर पुनः पंजीकरण नहीं करवाया तो क्या होगा?
      • पुनः पंजीकरण का समय समाप्त हो जाये तो क्या पुनः पंजीकरण करवा सकते हैं?
      • पुनः पंजीकरण का स्टेटस कैसे चेक करें?

IGNOU का Re-Registration क्या हैं?

जब आप IGNOU के किसी भी सेशन (January Session & July Session) में एडमिशन लेते हैं और जैसे ही आप का एक साल यानि की 1st Year या 2nd Year  पूरा हो जाता हैं तो आप को अगले वर्ष में एडमिशन लेना होता हैं। तो आप के अगले साल (Next Year) के एडमिशन को ही Re Registration (पुनः पंजीकरण) कहते हैं। जब आप एक क्लास से अगले क्लास में एडमिशन लेते हैं तो आप के अगले क्लास में एडमिशन को ही Re-Registration कहाँ जाता हैं।

जैसे की :- आप का एडमशन जनवरी सेशन 2020 में हुआ हैं तो आप को पुनः पंजीकरण अगले साल जनवरी सेशन 2021 में करवाना होगा। 



👇

IGNOU में Re-Registration कौन करवा सकता हैं?

IGNOU के कौन से विद्यार्थी अपना पुनः पंजीकरण करवा सकते हैं अगर आप के एडमिशन की वैधता समाप्त नहीं हुई हैं तो आप अपना पुनः पंजीकरण करवा सकते हैं। अगर आप IGNOU के किसी भी प्रोग्राम या कोर्स में एडमिशन लेते हैं और वो कोर्स या प्रोग्राम एक साल से ज्यादा का हैं तो आप को पुनः पंजीकरण करवाना होगा। और अगर आप IGNOU के ऐसे प्रोग्राम या कोर्स में एडमिशन लेते हैं जो छह महीने का हो या एक साल का तो आप को पुनः पंजीकरण नहीं करवा होगा। और अगर आप का कोर्स या प्रोग्राम दो साल का या तीन साल का हैं तो आप को पुनः पंजीकरण करवाना होगा। 

IGNOU में Re-Registration कब करवा सकते हैं?

अगर आप IGNOUके जनवरी सेशन में एडमिशन लेते हैं तो आप को उससे अगले साल यानि की एक साल बाद जनवरी सेशन में अपना Re-Registration करवाना होगा। जैसे की :- आप का एडमिशन जनवरी सेशन 2020 में  हुआ हैं तो आप को RE REGISTRATION अगले साल जनवरी सेशन 2021 में करवाना होगा। 

और अगर आप का एडमिशन जुलाई सेशन में हुआ हैं तो आप को उससे अगले साल यानि की एक साल बाद जुलाई सेशन में ही अपना Re Registration करवाना होगा। जैसे की :- आप का एडमिशन जुलाई सेशन 2020 में हुआ हैं तो आप को पुनः पंजीकरण अगले साल जुलाई सेशन 2021 में ही करवाना होगा।


IGNOU में Re-Registration कैसे करवा सकते हैं?

अगर आप पुनः पंजीकरण के लिए योग्य हैं तो अपना Re-Registration ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरिके से करवा सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन Re Registration करवाना चागते हैं तो आप IGNOU के ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन अपना पुनः पंजीकरण करवा सकते हैं। ऑनलाइन Re Registration करने के लिए यहाँ क्लिक करे। 

और अगर आप अपना Re Registration ऑफलाइन करवाना चागते हैं तो आप को ऑफलाइन फॉर्म भर कर आप का जो भी रीजिनल सेंटर हैं वहां जमा करना होगा। और साथ ही में आप को Re-Registration का शुल्क भी ऑफलाइन ही जमा करना होगा। ऑफलाइन Re-Registration फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे। 


सही समय पर Re-Registration नहीं करवाया तो क्या होगा?

अगर आप अपना सही समय पर पुनः पंजीकरण नहीं करवाते हैं तो ऐसे में आप का एक साल या छह महीने ख़राब हो सकते हैं। इसीलिए आप को अपना पुनः पंजीकरण सही समय पर करवाना चाहिए। आप को जिस सेशन में अपना पुनः पंजीकरण करवाना होता हैं। तो आप को सही समय पर उसी सेशन में अपना पुनः पंजीकरण करवाना चाहिए। 

Re-Registration का समय समाप्त हो जाये तो क्या पुनः पंजीकरण करवा सकते हैं?

आप को जिस सेशन में अपना Re-Registration करवाना होता हैं अगर आप उस सेशन में अपना Re-Registration नहीं करवा पाते हैं तो आप उससे अगले सेशन में अपना Re-Registration करवा सकते हैं। जैसे की :- मान लीजिये आप को जनवरी सेशन 2021 पुनः पंजीकरण करवाना हैं पर आप जनवरी सेशन 2021 में अपना पुनः पंजीकरण नहीं करवा पाते हैं तो ऐसे में आप अगले सेशन यानि की जुलाई सेशन 2021 में अपना अगले साल के लिए पुनः पंजीकरण करवा सकते हैं।

 

Re-Registration का स्टेटस कैसे चेक करें?


आप अपने Re-Registration का Status भी चेक कर सकते हैं। यानि की आप का Re-Registration Confirm हुआ हैं या नहीं इसका स्टेटस भी आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप को अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा। अकाउंट में लॉगिन करने के लिए और Re Registration का Status चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

👇

तो इन सभी चीजों को अच्छे से पढ़ने के बाद आप का Re-Registration से रिलेटेड कोई भी प्रश्न नहीं बचा होगा। अगर फिर भी आप का कोई प्रश्न हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। और इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के पास जरूर शेयर कीजिये ताकि उन्हें इस चीज का ज्ञान जो सकते हैं। 

और अगर आप IGNOU से रिलेटेड सभी जानकारी तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

Auto ads