विशिष्ट पोस्ट

Header ads

असाइनमेंट कैसे बनाये - How to Make IGNOU Assignment

Assignment:- इस पोस्ट में आप जानेंगे इग्नू का असाइनमेंट कैसे बनाया जाता हैं। असाइनमेंट बनाने का सही तरीका क्या होता हैं। एक अच्छा असाइनमेंट बनाते समय किन-किन बातो का ध्यान रखा जाता हैं। इग्नू का असाइनमेंट बनाते समय आप को किन-किन चीजों की जरूरत पढेंगी।

ignou assignment kaise banaye

इस पोस्ट में आप जानेंगे

  1. असाइनमेंट क्या हैं?
  2. असाइनमेंट का प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें?
  3. असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तारीख़?
  4. असाइनमेंट जमा कहां करें?
  5. असाइनमेंट का फ्रंट पेज?
  6. स्टूडेंट आई.डी. कार्ड?
  7. असाइनमेंट बनाने के लिए जरुरी चीजें?
  8. असाइनमेंट का उत्तर कैसे ढूँढे?
  9. असाइनमेंट का रसीद?

असाइनमेंट क्या हैं?

जब आप इग्नू में नया एडमिशन लेते हैं तो एडमिशन के समय आप को कुछ सब्जेक्ट सेलेक्ट करना होता हैं। जिस सब्जेक्ट को आप पढ़ना चाहते हैं। तो आप जो भी सब्जेक्ट सेलेक्ट करते हैं। उनका ही आप को असाइनमेंट बनाना होता हैं। और एग्जाम से पहले आप को असाइनमेंट बना कर जमा करना होता हैं। आप जितना अच्छा असाइनमेंट बनाएंगे आप को उतने ही अच्छे नंबर दिए जाएंगे।

असाइनमेंट का प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें?

असाइनमेंट बनाने के लिए सबसे पहले आप को असाइनमेंट का प्रश्न पत्र डाउनलोड करना होगा। इग्नू के ऑफिसियल से आप किसी भी प्रोग्राम के लिए असाइनमेंट का प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे की :- Master's Degree Programmes, Bachelor's Degree Programmmes, P.G. Diploma Programmes, Diploma Programmes, Certificate Programmes, P.G. CertificateProgrammes, Foundation Courses. असाइनमेंट का प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए आप को इग्नू के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इग्नू का प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

और अगर आप को असाइनमेंट का प्रश्न पत्र डाउनलोड करने में कोई भी प्रॉब्लम होता हैं तो आप उपर दिया गया यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं। 

असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तारीख़?

असाइनमेंट बनाने के बाद असाइनमेंट को सही समय पर जमा करवा भी बहुत जरुरी होता हैं। जब आप अपना असाइनमेंट बना लेंगे तो आप को असाइनमेंट जमा कब करना होगा। ये कई चीजों पर निर्भर करता हैं। जैसे की :- आप का एडमिशन कौन से सेशन में हुआ हैं जनवरी सेशन में या जुलाई सेशन में और आप आप इग्नू से कौन सा प्रोग्राम कर रहे हैं। बाकी आप को असाइनमेंट कब जमा करना होता हैं ये आप के असाइनमेंट के प्रश्न पत्र पर लिखा होता हैं।


और आप को असाइनमेंट कब जमा करना होगा अगर इस से रिलेटेड आप को कोई प्रॉब्लम हैं तो आप उपर दिया गया वीडियो देख सकते हैं।

असाइनमेंट जमा कहां करें?

जब आप अपना असाइनमेंट बना लेंगे तो आप अपने असाइनमेंट को दो तरीके से सबमिट कर सकते हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन।

Offline:- अगर आप का स्टडी सेंटर खुला हुआ हैं तो आप अपने असाइनमेंट को ऑफलाइन मोड में अपने स्टडी सेंटर पर जमा करवा सकते हैं। और Covid-19 की वजह से आप का स्टडी सेंटर बंद हैं तो आप को ऑनलाइन ही असाइनमेंट जमा करवाना। होगा। 

Online:- ज्यादातर स्टडी सेंटर और रीजनल सेंटर की तरफ़ से असाइनमेंट ऑनलाइन सबमिट लिए जा रहे हैं। तो अगर आप का स्टडी सेंटर बंद हैं तो आप को ऑनलाइन ही असाइनमेंट सबमिट करना होगा। ऑनलाइन असाइनमेंट आप दो तरीके से जमा करवा सकते हैं। ईमेल के माध्यम से और गूगल फॉर्म के लिंक के माध्यम से।


और अगर आप को ऑनलाइन असाइनमेंट सबमिट करने में कोई भी प्रॉब्लम आता हैं तो आप उपर दिया गया यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं।

असाइनमेंट का फ्रंट पेज?

असाइनमेंट को अच्छे से बनाने और लिखने के बाद असाइनमेंट फाइल में सबसे उपर आप को फ्रंट पेज लगाना होगा। असाइनमेंट के फ्रंट पेज पर आप का अपना सभी डिटेल्स लिखना होगा। जैसे की :- आप का Name, Enrollment No., Address, Programme Title, Course Title, Regional Centre Code, Study Centre Name & Code, Mobile No., Email ID etc. आप जितने भी सब्जेक्ट का असाइनमेंट बनाएंगे आप को सभी सब्जेक्ट के असाइनमेंट में फ्रंट पेज लगाना होगा। और फ्रंट पेज पर आप को अपना सभी जानकारी अच्छे से भरना होगा। असाइनमेंट के सबसे उपर फ्रंट पेज लगाना बहुत जरुरी होता हैं। असाइनमेंट का Front Page Download करने के लिए यहां क्लिक करें। 

स्टूडेंट आई.डी. कार्ड?

असाइनमेंट के साथ आप को आई.डी. कार्ड का फोटोकॉपी भी लगाना होगा। असाइनमेंट में सबसे पहले आप का  फ्रंट पेज आएगा और फिर आप का आई.डी. कार्ड और फिर आप का असाइनमेंट का प्रश्न पत्र और फिर आप के हाथ से लिखा हुआ आप के असाइनमेंट का प्रश्न उत्तर।

असाइनमेंट बनाने के लिए जरुरी चीजें?

एक अच्छा असाइनमेंट बनाने के लिए आप के पास कुछ चीजें होना चाहिए। 
  • फ्रंट पेज जिस पर आप का सभी डिटेल्स रहेगा।
  • Student ID Card.
  • असाइनमेंट का प्रश्न पत्र। 
  • ब्लू और ब्लैक कलम। असाइनमेंट का प्रश्न उत्तर आप को ब्लू और ब्लैक कलम से लिखना होगा। 
  • Practical Page,अगर आप को Diagram भी बनाना हैं तो आप को Practical Page का इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • Double Side Line Page (Both Side Ruled) का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • Diagram बनाने के लिए पेंसिल इत्यादी।

Assignment Making Guidelines - (Click Here)


असाइनमेंट का उत्तर कैसे ढूँढे?

इग्नू की तरफ से आप के पास बुक भेजा जाता हैं। तो असाइनमेंट का उत्तर आप अपने बुक में से ढूंढ सकते हैं। या फिर आप किसी भी साइबर कैफ़े से अपने असाइनमेंट का उत्तर निकलवा सकते हैं। और इसके अलावा ऐसे बहुत से वेबसाइट हैं जंहा से आप अपने असाइनमेंट का उत्तर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। 


अगर आप को असाइनमेंट में अच्छे नंबर चाहिए तो आप को असाइनमेंट का उत्तर खुद से बुक में से ढूंढ कर लिखना चाहिए। क्योंकि आप जितने अच्छे से प्रश्न का उत्तर देंगे आप को उतने ही अच्छे नंबर भी दिए जाएंगे। प्रश्न का उत्तर आप को जितने शब्दों में देने के लिए कहाँ जाता हैं आप को उतने ही शब्दों में उत्तर देना चाहिए।

असाइनमेंट का रसीद?

जब आप अपना असाइनमेंट अपने स्टडी सेंटर पर ऑफलाइन मोड में जमा करेंगे तो आप को एक रसीद (Receipt) दिया जाएगा। और अगर आप अपना असाइनमेंट ऑनलाइन मोड में जमा करेंगे तो आप को कोई Receipt नहीं दिया जाएगा। अगर आप अपना असाइनमेंट ईमेल के माध्यम से जमा करेंगे तो आप के द्वारा भेजा गया ईमेल ही आप का Receipt होगा। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

17 टिप्पणियाँ
  1. Today many platforms available who offer online my assignments help to the scholars who seek help to resolve their assignment question with the assistance of an expert. You will be able to approach them to induce My Assignments Help . They get professional high-quality assignments for you in time so you'll not be worried about deadlines and your professors will always be pleased along with your performance.

    जवाब देंहटाएं
  2. Sir kya jaruri hai ager question 250 word main puchh raha hai toh utna hi answer likhna chahiye ager 250 ke jagah main 300 word likh toh mera number kat jayenga kya sir

    जवाब देंहटाएं
  3. best https://jugadme.in/ignou-assignment-kaise-banaye

    जवाब देंहटाएं

Top Post Ad

Below Post Ad

Auto ads