विशिष्ट पोस्ट

Header ads

IGNOU Assignment Front Page Fill up in Hindi | IGNOU Assignment Front Page PDF Download

 IGNOU Front Page:- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में Assignment साल में दो बार सबमिट होते हैं जून सेशन और दिसंबर सेशन में। अगर आप Assignment किसी भी सेशन में सबमिट करते हैं तो आपको Assignment में Front Page लगाना जरुरी होता हैं। Assignment Front Page से ही आपके असाइनमेंट के बारे में सभी जानकारी प्राप्त होता हैं। और इस पोस्ट में आप निम्नलिखित चीजों का बारे में जानेंगे।

ignou assignment front page pdf

Table of the Content

  1. IGNOU Assignment Front Page Fill up
  2. How to Download IGNOU Front Page?
  3. IGNOU Assignment Front Page PDF
  4. IGNOU Front Page in Hindi

IGNOU Assignment Front Page Fill up

About Assignment Front Page:- अलग-अलग Regional Centre के तरफ से Students के लिए Front Page Regional Centre के वेबसाइट पर जारी किया जाता हैं जिसका इस्तेमाल आप आपने Assignment में कर सकते हैं और अगर आपके Regional Centre के तरफ से कोई भी Front Page जारी नहीं किया गया है तो आप कोई भी Front Page का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

IGNOU Front Page Fill:- असाइनमेंट के फ्रंट पेज में आपको अपना टोटल 12 जानकारी देना होगा। जो निचे इस प्रकार दिया गया हैं। 

1) Enrollment Number - आपका सही एनरोलमेंट नंबर आपके आपके ID CARD पर लिखा होगा। 

2) Name of the Student - इग्नू में जो आपका रजिस्टर नाम है वहीं आपको Front Page पर भी लिखना होगा। 

3) Student Address - अभी आप जिस Address पर रहते हैं वहीं घर का पता आपको Assignment के फ्रंट पेज पर लिखना होगा। 

4) Programme Title & Code - इग्नू से आप जो भी प्रोग्राम कर रहे हैं उसका पूरा नाम और कोड आपको फ्रंट पेज पर लिखना होगा। जैसे की अगर आप इग्नू से BAG प्रोग्राम कर रहे हैं तो Front Page पर आपको (BAG: Bachelor of Arts) इस प्रकार से लिखना होगा। 

5) Course Title - आपने जिस Subject Assignment बनाया हैं उस Subject का पूरा नाम क्या है वो आपको लिखना होगा और ये आपके असाइनमेंट के Question Paper पर लिखा होता हैं। 

6) Course Code - आपने जिस Subject का Assignment बनाया हैं उसका क्या कोड हैं वो आपको Assignment के Front Page में लिखना होगा। 

7) Regional Centre Name & Code - रीजनल सेंटर का कोड और नाम आप Student Management Portal से निकल सकते हैं। 

8) Study Centre Name & Code - स्टडी सेंटर का नाम और कोड आपके एडमिशन के एप्लीकेशन फॉर्म पर लिखा होगा। 

9) Mobile Number - Front Page पर आपको कोई एक मोबाइल नंबर भी लिखना होगा। ताकि अगर आपके असाइनमेंट में कुछ प्रॉब्लम होता है तो आपसे संपर्क किया जा सके। 

10) E-Mail ID - Front Page पर आपको कोई एक Mail ID भी लिखना होगा। 

11) Date of Submission - जिस दिन आप Assignment को सबमिट करेंगे उस दिन की तारीख़ आपको Front Page पर लिखना होगा। 

12) Signature of the Student - इसमें आपको अपना हस्ताक्षर करना होगा।

How to Download IGNOU Front Page?

IGNOU Front Page PDF Download - असाइनमेंट का फ्रंट पेज आप हमारे टेलीग्राम चैनल से डाउनलोड कर सकते हैं इसके अलावा अगर आपके रीजनल सेंटर के तरफ से कोई स्पेशल Front Page बताया गया है तो उसका भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं 

Download Front Page Link (Click Here)


उपर दो Front Page का लिंक दिया गया हैं आप दोनों में से किसी भी एक फ्रंट पेज का इस्तेमाल कर सकते हैं दोनों ही फ्रंट पेज में एक जैसा ही जानकारी आपको देना होगा। 

IGNOU Front Page in Hindi

अगर आपका प्रोग्राम English Medium या Hindi Medium में दिया गया हैं और आपको Front Page Hindi Medium में भरना हैं तो आप इसे हिंदी में भी भर सकते हैं। हिंदी Front Page निचे दिए गए लिंक से आप डाउनलोड कर सकते हैं। 

IGNOU Assignment Front Page Hindi (Click Here)



IGNOU Assignment Front Page in Hindi

अगर आपको Front Page को भरने में कोई भी प्रॉब्लम आता हैं तो आप उपर दिया गया YouTube वीडियो को देख कर Front Page को आसानी से भर सकते हैं। और इग्नू से रिलेटेड सभी अपडेट आपने के लिए आप हमरे YouTube Channel को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

Auto ads